Monday, February 23, 2026

दिल्ली में एक नाले में लापता व्यक्ति का शव मिला


नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार को एक लापता व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज पार्क थाने में पवन के लापता होने की शिकायत मिली थी। बाहरी दिल्ली के डीसीपी जिमी चिराम ने कहा, ”मंगोलपुरी में टी ब्लॉक में स्थित अग्रवाल स्वीट्स के पीछे नाले में एक व्यक्ति का अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची।”

उन्होंने कहा, “शव की पहचान पवन के रूप में हुई, जो लापता था। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।”

डीसीपी ने कहा कि पुलिस टीमें अपराध क्रम का पता लगाने और अपराधियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को स्कैन कर रही हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/


Related Articles

Latest News