Sunday, February 22, 2026

बिहार में सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार


लखीसराय, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पूरा मामला कमरपुर गांव का है, जहां एक युवक ने एक लड़की को गोली मार दी। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 11वीं की छात्रा जब स्कूल जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए सनकी प्रेमी ने उसके सिर में गोली मार दी।

बड़हिया के थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आरोपी युवक अपनी प्रेमिका पर उत्तर प्रदेश जाने के लिए दबाव बना रहा था, जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। दोनो एक ही गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाली कुमार उर्फ रहीश कुमार के रूप में हुई है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम


Related Articles

Latest News