Bihar Politics बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की। यहां उन्होंने जातिवाद पर करारा हमला बोला। उन्होंने नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री बताया। तेजस्वी ने कहा कि एक दिन में दो लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र बंटवा कर देश में लकीर खींच दी।
