Friday, February 13, 2026

भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक रविवार को


नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद रविवार को भारत मंडपम में पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की भी बैठक हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। रविवार को दोपहर बाद 3:30 बजे के लगभग होने वाली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों, राज्य सरकारों के कामकाज एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।

–आईएएनएस

एसटीपी/एकेजे


Related Articles

Latest News