Sunday, February 22, 2026

दिल्ली की पेंट फैक्ट्री में लगी आग में झुलसकर मरने वालों की संख्या 7 हुई (लीड-2)


नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के अलीपुर इलाके में स्थित एक पेंट फैक्ट्री गुरुवार शाम को भीषण आग लग गई। इस फैक्ट्री से कम से कम सात शव बरामद किए गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी, उत्तर) रवि कुमार सिंह के अनुसार, यह एक पेंट फैक्ट्री में बड़े विस्फोट के बाद आग लग गई।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि दयाल मार्केट में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना शाम 5:26 बजे मिली थी।

उन्‍होंने कहा, “कम से कम 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जो रात 9 बजे तक आग पर काबू पाने में कामयाब रहीं। तलाशी अभियान और ठंडा करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।”

मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

डीसीपी ने कहा, “आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।”

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News