Sunday, February 22, 2026

दिल्ली के अलीपुर इलाके की फैक्ट्री में आग लगने से 3 लोगों की मौत


नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के अलीपुर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से तीन लोगों के शव बरामद किए गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने विवरण साझा करते हुए कहा कि दयाल मार्केट में एक फैक्ट्री में आग लगने के बारे में शाम 5:26 बजे एक कॉल आई थी।

गर्ग ने कहा, “कम से कम 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जो आग पर काबू पाने में कामयाब रहीं। अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।”

विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News