Sunday, February 22, 2026

बागपत में तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार


बागपत, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चांदी नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी में 6 तमंचे, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए गए।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांची गांव के पास एक बंद पड़े कोल्हू के अंदर हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल एक हथियार आपूर्तिकर्ता की गिरफ्तारी के साथ एक देसी हथियार बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागपत के पांची गांव निवासी सुहेल के रूप में हुई। आरोपी ने कहा कि उसका सहयोगी राशिद अवैध हथियारो का निर्माण करता है। हथियारों की आपूर्ति ऑन डिमांड होती है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News