बिहार विधानसभा में सरकार के पक्ष और विपक्ष में मतदान हो इसके पूर्व आनंद मोहन के पुत्र और राजद नेता व विधायक चेतन आनंद ने राजद का साथ छोड़ने पर पहली प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने यह निर्णय काफी सोच-विचार करने के बाद ही लिया है। पार्टी में कुछ लोगों के साथ भेदभाव होता रहा है। मैं भी उसका शिकार था।
