मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( एमपीईएसबी) की ओर से आयोजित होने वाली एमपी पटवारी भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। तमाम कैंडिडेट्स का कहना था कि परीक्षा में धांधली हुई है। दरअसल एग्जाम के बाद नतीजे जारी किए गए थे तो एक ही सेंटर से 114 उम्मीदवाारों का चयन हुआ था। इनमें से भी 7 अभ्यर्थी टॉपर लिस्ट में शामिल हुए थे।
