उप श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने बताया कि मंडल के जिलों से आवेदन करने वाले श्रमिकों की सूची लखनऊ में दक्षता परीक्षण के लिए भेजी गई थी। आइटीआइ लखनऊ में अत्यधिक भीड़ हो जाने के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक खाली हाथ लौट आए थे। उन्हें पुन मौका मिलेगा। नये आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। चयनित श्रमिकों की संख्या 51 है। श्रमिकों के सत्यापन के लिए दो दिन का मौका है।
