Bihar Politics बिहार विधानसभा में बृहस्पतिवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। नंद किशोर यादव को नया स्पीकर चुन लिया गया। इसके बाद परंपरा को निभाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उन्हें आसन तक ले गए और पकड़कर बैठाया। इससे पहले तेजस्वी यादव ने स्पीकर के पैर भी छूए। इस घटना का वीडियाे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
