राम मंदिर और हनुमान ध्वजा के मुद्दे पर बुधवार को कर्नाटक विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई है। राज्य में कानून और व्यवस्था पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने दावा किया कि भाजपा असली कारसेवकों का अपमान कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे प्रियंक खरगे ने कहा कि भाजपा पहले शंकराचार्यों की आपत्तियों का जवाब दे।
