90 के दशक और आज के दर्शकों में बड़ा फर्क : निर्देशक प्रियदर्शन


मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर : द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, फैंस को फिल्म की डिटेलिंग भी पसंद आ रही है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर फिल्म को तारीफों के साथ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ‘भूत-बंगला’ के निर्देशक प्रियदर्शन का मानना है कि 90 के दशक से लेकर आज 2026 तक दर्शकों में काफी बदलाव आया है। प्रियदर्शन का मानना है कि 90 के दशक और आज के समय के दर्शकों में काफी अंतर आया है।

आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले के दर्शक फिल्म देखने के लिए जाते थे और फिल्म का पूरा मजा लेते थे। वह सवाल नहीं करते थे, लेकिन आज के समय में सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को देखने के बाद उसे अच्छा या बुरा बताते हैं, लेकिन ऐसा करने वाले दर्शकों की संख्या भी बहुत कम है। मेरा मानना है कि कुछ फिल्म क्रिटिक्स की वजह से यह ट्रेंड बन गया है। दर्शक आज भी फिल्म का पूरा मजा लेते हैं और उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि क्या चल रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि आदित्य धर की फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन फिर भी कुछ लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। इसके बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आज के समय में यही बड़ा बदलाव आया है।

फिल्म के निर्देशक का कहना है कि वह जल्द ही इस काम से रिटायरमेंट लेने वाले हैं क्योंकि हर बार नए तरह की कॉमेडी और सीन को फिल्माना बहुत मुश्किल हो रहा है।

अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है, “सोशल मीडिया पर लोगों को अपना-अपना कमेंट देना है कि यह ठीक नहीं था, वह ठीक नहीं था, प्रोपेगेंडा है, चल रही है न भाई फिल्म तो चलने दो न। दर्शकों को पसंद आ रही है तो किसी को क्या ही परेशानी है?”

इसके साथ ही अभिनेता ने फिल्म ‘भूत-बंगला’ को लेकर भी बहुत सारी बातें की। उनका मानना है कि आज भी भारत में 90 फीसदी लोग जादू-टोना, नेगेटिव एनर्जी और भूत पर यकीन रखते हैं। हमारी फिल्म भी इसी जॉनर पर बनी है।

–आईएएनएस

पीएस/एबीएम


Related Articles

Latest News