हैदराबाद में अनियंत्रित वैन ने 9 साल के बच्चे को टक्कर मारी, मौत


हैदराबाद, 8 फरवरी (आईएएनएस)। सिकंदराबाद के अलवाल इलाके में गुरुवार को एक डीसीएम वैन ने अनियंत्रित हो गई और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नौ साल के लड़के की मौत हो गई।

सुपरमार्केट में सामान ले जा रही वैन ने लड़के को टक्कर में दी जो अपनी मां के साथ रोड पर चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि लड़के को गंभीर चोटें की वजह से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान तिरुपाल के रूप में हुई है। वह कक्षा तीन का छात्र था। तिरुपाल अपनी मां के साथ अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल जा रहा था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

चश्मदीदों के अनुसार, वैन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया, वैन आगे बढ़ रही है और सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने से पहले बच्चे के ऊपर से गुजर रही है।

हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके


Related Articles

Latest News