छठी मकाओ विश्वविद्यालय राजनयिक भाषण प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित


बीजिंग, 1 जून (आईएएनएस)। “वैश्विक शासन पहल के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए मकाओ के अद्वितीय संस्थागत और सांस्कृतिक लाभों का उपयोग” विषय पर आयोजित छठी मकाओ विश्वविद्यालय राजनयिक भाषण प्रतियोगिता का फाइनल 31 मई को चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र स्थित मकाओ पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ।

मकाओ के आठ विश्वविद्यालयों के आठ प्रतियोगियों ने एक ही मंच पर प्रतिस्पर्धा की। प्रतियोगिता के दौरान, प्रतिभागियों ने मकाओ की “एक देश, दो प्रणाली” की श्रेष्ठता और चीनी और पश्चिमी संस्कृतियों के मिश्रण के फायदों के बारे में अपनी समझ को स्पष्ट रूप से समझाया और वैश्विक शासन पहल को लागू करने वाले मकाओ के युवाओं की प्रेरक कहानियां साझा कीं। प्रतियोगियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता से अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का विश्लेषण करने की उनकी क्षमता और जनता के साथ संवाद करने की उनकी क्षमता में काफी सुधार हुआ है।

गौरतलब है कि मकाओ विश्वविद्यालय राजनयिक भाषण प्रतियोगिता, मकाओ में चीनी विदेश मंत्रालय के आयुक्त कार्यालय और मकाओ स्थानीय सरकार द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक सार्वजनिक कूटनीति ब्रांड है, जिसका उद्देश्य मकाओ के विश्वविद्यालयों को चीनी विशेषता वाली प्रमुख-देश कूटनीति और मकाओ से संबंधित कूटनीति के बारे में जागरूक करना और मकाओ के विश्वविद्यालयों में देशभक्ति और मकाओ के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News