जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप


टोक्यो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के बोनिन द्वीप समूह या ओगासावारा द्वीप समूह में शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा, स्थानीय समयानुसार शाम 5.36 बजे भूकंप आया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीपों के पश्चिमी तट पर, टोक्यो से लगभग 875 किमी दक्षिण में, 27.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.0 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

मध्य टोक्यो में भी हल्के झटके महसूस किये गए। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News