Saturday, February 14, 2026

दिल्ली : होली खेलने के दौरान बिजली का झटका लगने से 6 घायल


नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के गणेश नगर इलाके में एक घर की छत पर होली उत्सव के दौरान सोमवार को हाई-टेंशन तार से बिजली का झटका लगने से छह लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में दोपहर करीब 12 बजे मंडावली पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने कहा, “घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।”

–आईएएनएस

एसकेपी/


Related Articles

Latest News