जनेश्वर मिश्र पार्क में जल्द ही दर्शकों को 55 फीट ऊंचा डायनासोर दिखाई देगा। यहां बन रहे जुरासिक पार्क में डायनासोर की प्री-रिकार्डेड आवाज रोमांच बढ़ाएंगी। सोमवार को मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब और एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यदायी संस्था के साथ बैठक कर निर्माणाधीन जुरासिक पार्क की समीक्षा की। जुरासिक पार्क में डायनासोर गाडजिला किंगकांग व मैमथ के रियल साइज माडल लगाए जाएंगे।
