ईरान में दोहरे बम धमाकों में 53 लोगों के मरने की आशंका


नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की चौथी बरसी पर ईरान के करमान प्रांत में हुए दोहरे बम विस्फोट में कम से कम 53 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट में ये बात कही गई है।

ईरानी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि करमान शहर में सुलेमानी के कब्रिस्तान के आसपास विस्फोट की सूचना मिली है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है, ”53 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।”

रिपोर्टों में कहा गया है कि करमान प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विस्फोट “आतंकवादियों द्वारा किए गए हैं।”

–आईएएनएस

एसकेपी


Related Articles

Latest News