Monday, February 23, 2026

बागपत में 50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या


बागपत, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खकेड़ा थाना इलाके में अज्ञात लोगों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव सांकरौदा निवासी शहाबुद्दीन के रूप में हुई है।

बागपत अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गन्ने के खेत के अंदर से 50 वर्षीय शहाबुद्दीन का शव मिला, जिसके शरीर पर धारदार हथियार के गहरे जख्म के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News