जापान में 4.9 तीव्रता का भूकंप


टोक्यो, 29 फरवरी (आईएएनएस)। जापान की राजधानी टोक्यो के पूर्व में चिबा प्रान्त में गुरुवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 6:35 बजे आया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र पूर्वी चिबा में 35.4 डिग्री उत्तर अक्षांश और 140.6 डिग्री पूर्व देशांतर पर जमीन से 20 किमी की गहराई पर था।

जेएमए के आंकड़ों से पता चलता है कि गुरुवार शाम तक दिन के दौरान चार भूकंप के झटके आये जो टोक्यो के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।

भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

–आईएएनएस

एसएचके/एकेजे


Related Articles

Latest News