उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों की गिनती की गई, सभी सुरक्षित बोतल में भरकर पहली बार गर्म खिचड़ी भेजी गई

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में 10 दिन से फंसे 41 मजदूरों का मंगलवार सुबह 3 बजकर 52 मिनट पर पहला फुटेज सामने आया। 6 इंच चौड़ी नई पाइपलाइन के जरिए रविवार को एंडोस्कोपिक कैमरा अंदर भेजा गया था। इसके जरिए मजदूरों से बातचीत की गई। उनकी गिनती भी की गई। सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

Related Articles

Latest News