Tuesday, February 24, 2026

जापान में 4.8 तीव्रता का भूकंप


टोक्यो, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जापान में रविवार सुबह टोक्यो, कनागावा प्रान्त और अन्य आसपास के इलाकों में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।

श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 8:59 बजे आया, जिसका केंद्र टोक्यो खाड़ी में 80 किमी की गहराई पर था, इसकी तीव्रता देश के भूकंपीय पैमाने पर 4 मध्य टोक्यो और कनागावा के पूर्वी हिस्से में 7 मापी गई।

टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, अब तक नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News