Tuesday, February 24, 2026

छत्तीसगढ़ के 39 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित


रायपुर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 39 अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 39 पुलिसकर्मियों में से 26 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस वीरता पदक, दो को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए 11 कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम


Related Articles

Latest News