इजरायल डिफेंस फोर्स ने ( Israel Hamas war ) कहा कि 401 वीं ब्रिगेड ने लगभग 150 आतंकवादियों का सफाया कर दिया है और हमास के गढ़ों पर नियंत्रण हाासिल कर लिया है। आईडीएफ के मुताबिक सैनिकों ने हमास नेता याह्या सिनवार के भाई मुहम्मद सिनवार के कार्यालय की तलाशी ली। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि इन मौतों के लिए हमास जिम्मेदार है।
