Saturday, February 21, 2026

गाजा में इजरायली बमबारी में 31 की मौत


गाजा, 11 मई (आईएएनएस)। गाजा पट्टी के विभिन्न इलाकों में इजरायली बमबारी में कम से कम 31 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने ये जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने मध्य गाजा पट्टी के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 24 लोग शुक्रवार को मारे गए। उसके बाद शनिवार को जबालिया में दर्जनों घरों को इजरायली विमानों ने निशाना बनाया जिसमें सात अन्य लोग मारे गए।

गुरुवार को मिस्र के काहिरा में इजरायल-हमास संघर्ष विराम वार्ता विफल होने के बाद इजरायल ने रफा पर हमले तेज कर दिए हैं।

फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि शहर में इजरायली बमबारी तेज होने के कारण लगभग एक लाख 10 हजार लोग रफा से भाग गए हैं।

इसमें कहा गया है कि रफा में 34 यूएनआरडब्ल्यूए चिकित्सा सुविधाओं में से दस को बंद करने के लिए मजबूर किया गया। अब ती ही काम कर रहे हैं, वो भी कम क्षमता पर।

–आईएएनएस

एसकेपी/


Related Articles

Latest News