हमास द्वारा रिहा किए गए 11 बंधकों में 3 साल के जुड़वां बच्चे और मां शामिल (इज़राइल से आईएएनएस)


तेल अवीव, 28 नवंबर (आईएएनएस) । हमास द्वारा सोमवार को रिहा किए गए ग्यारह बंधकों में तीन साल के जुड़वां बच्चे और उनकी मां शामिल हैं।

जुड़वा बच्चे, एम्मा अलोनी क्यूनियो और यूली अलोनी क्यूनियो, किबुत्ज़ नीर से हैं। जहां उनकी मां शेरोन अलोनी क्यूनियो को बच्चों के साथ रिहा कर दिया गया, वहीं उनके पिता डेविड अभी भी कैद में हैं। डेविड का भाई एरियल भी हमास की हिरासत में है।

शेरोन एशकोल क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख की निजी कानूनी सलाहकार हैं, जबकि उनके पति डेविड फिल्म अभिनेता हैं।

–आईएएनएस

सीबीटी


Related Articles

Latest News