Monday, February 23, 2026

उत्तराखंड के विकासनगर में 3 हथियारबंद बदमाशों ने गहनों की दुकान में लूट का किया प्रयास, 1 हिरासत में 2 की तलाश जारी


विकासनगर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। विकासनगर क्षेत्र में रविवार को 3 हथियारबंद बदमाशों ने गहनों की एक दुकान में लूट का प्रयास किया। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्‍य दो की तलाश के लिए जनपद के सभी नाकों और बैरियरो पर गहन चेकिंग की जा रही है।

साथ ही पुलिस ने सभी नाके और चेकपोस्ट को सील कर दिया है। वहीं सहारनपुर के बड़े बदमाश होने की सूचना प्राप्त होने पर एसएसपी ने टीम को घेराबंदी के आदेश दिए हैं। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के एसएसपी खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उन्‍होंने सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में बदमाशों की तलाश व गिरफ्तारी के लिए गहन चेकिंग के निर्देश दिए हैं।

–आईएएनएस

स्मिता/एसजीके


Related Articles

Latest News