Tuesday, February 10, 2026

28वां चीन युवा पदक पुरस्कार समारोह पेइचिंग में आयोजित


बीजिंग, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। 28वें चीन युवा 4 मई पदक पुरस्कार के लिए चयन की घोषणा 29 अप्रैल को की गई। चीन की कम्युनिस्ट यूथ लीग और अखिल चीन युवा महासंघ ने पेइचिंग में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया।

चीन युवा 4 मई पदक यानी चाइनीज यूथ 4 मई मेडल चीन की कम्युनिस्ट यूथ लीग और अखिल चीन युवा महासंघ द्वारा उत्कृष्ट चीनी युवाओं को दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस बार की चयन सख्त समीक्षा प्रक्रिया से गुजरी और अंततः 30 युवाओं और 20 समूहों ने पुरस्कार प्राप्त किया।

पुरस्कार समारोह में छह पुरस्कार विजेता प्रतिनिधियों ने तकनीकी नवाचार, ग्रामीण पुनरुत्थान, हरित विकास, सामाजिक सेवा और सीमा रक्षा आदि क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों की कहानियां सुनाईं।

27 पूर्व पुरस्कार विजेता प्रतिनिधियों ने सम्मान की वकालत करने, सम्मान को मूल्यवान समझने और सम्मान का विकास करने की घोषणा की।

बताया जाता है कि चीन की कम्युनिस्ट यूथ लीग मई से सितंबर तक युवा 4 मई पदक से संबंधित सैकड़ों व्याख्यान कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पुरस्कार विजेता और विभिन्न क्षेत्रों के श्रेष्ठ युवा प्रतिनिधि स्कूल, रिहायशी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र और उद्यम जाकर अपनी कहानियां सुनाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News