रफाह में इजरायली हवाई हमले में 10 बच्चे समेत 28 फलस्तीनियों की मौत, पीएम नेतन्याहू ने हमास को दी चेतावनी

इजरायली वायु सेना की ओर से हमले जारी हैं। शनिवार तड़के रफाह में इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले में 28 फलस्तीनियों की मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार शनिवार को रफाह क्षेत्र में घरों पर तीन हवाई हमले किए गए थे। हमले में तीन परिवारों के कई सदस्यों की मौत हो गई जिनमें कुल 10 बच्चे थे। इनमें सबसे छोटा बच्चा तीन महीने का था।

Related Articles

Latest News