Wednesday, February 11, 2026

बिजनौर में 9 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान


बिजनौर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में आज पहले चरण मे बिजनौर की 2 संसदीय क्षेत्र सीटों पर मतदान हो रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मतदाता वोट डालने के लिए कतारों में खड़े हैं।

पहले दो घंटे में नगीना संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 13.91 प्रतिशत, जबकि बिजनौर में करीब 12.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 26 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।

निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि समय बढ़ेने के साथ-साथ मतदान की रफ्तार बढ़ेगी। बिजनौर जिले में दो लोकसभा सीट के 10 विधानसभा क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एफजेड


Related Articles

Latest News