खार्किव में रूसी हमलों के दौरान 2 लोग घायल


कीव, 16 मार्च (आईएएनएस)। रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर हमले किए, जिसमें दो लोग घायल हो गए। हमलों से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि शुक्रवार शाम खार्किव क्षेत्र में दो हमलावर ड्रोनों को मार गिराया है। खार्किव क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में रूसी सेना हर रोज हमला करती है।

द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव का कहना है कि रूसी सीमा से 10 किमी से भी कम दूरी पर स्थित ओख्रीमिव्का गांव पर रूसी ड्रोन हमले में दो लोग घायल हो गए।

ड्रोन ने कोजाचा लोपन गांव में एक अज्ञात महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा स्थल पर भी हमला किया, जिससे क्षति हुई। सिनीहुबोव ने कहा कि एक रूसी निर्देशित हवाई बम ने सिनेलनीकोव गांव में एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके


Related Articles

Latest News