Sunday, February 22, 2026

शामली में 19 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या


शामली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को मामूली कहासुनी के बाद एक शख्स ने 19 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना बाबरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। मृतक की पहचान सूरज (19) के रूप में हुई।

शामली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि बुधवार को एक युवक की हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब सूरज को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो उसने कहा कि मुदित ने उसे चाकू मारा है।

एसएसपी ने कहा कि आरोपी मुदित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News