जम्मू में बस पलटने से 16 यात्री घायल


जम्मू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में मंगलवार को एक बस पलट जाने से कम से कम 16 यात्री घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि अरनिया से जम्मू आ रही एक बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से फिसलकर पलट गई।

अधिकारियों ने कहा, “यह दुर्घटना कल्याण इलाके में हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।”

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News