केरल में ओबीसी मोर्चा नेता की हत्या मामले में पीएफआई से जुड़े 15 लोग दोषी करार


कोच्चि, 20 जनवरी (आईएएनएस)। केरल की एक अदालत ने शनिवार को 2021 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) संगठन से जुड़े 15 लोगों को दोषी करार दिया है।

इस मामले में कुल 31 आरोपी हैं और शनिवार को पहले 15 आरोपियों पर फैसला सुनाया गया। अलाप्पुझा बार में प्रैक्टिस करने वाले वकील रंजीत श्रीनिवासन 2021 में अलाप्पुझा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे।

यह भयानक घटना 19 दिसंबर 2021 को हुई। पीएफआई के सदस्यों ने अलाप्पुझा में उनके आवास में घुसकर उनकी पत्नी और मां की मौजूदगी में रंजीत श्रीनिवासन की हत्या कर दी थी।

शनिवार को मावेलिक्कारा के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सभी 15 आरोपियों को हत्या का दोषी पाया और अब 22 जनवरी को सजा का सुनाई जाएगी।

मृतक के परिवार ने फैसले पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि आरोपियों को ज्यादा से सजा मिलेगी।

–आईएएनएस

एफजेड/


Related Articles

Latest News