बस्तर लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र


रायपुर, 27 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ के एक संसदीय क्षेत्र बस्तर में 19 अप्रैल केा मतदान होना है। नामांकन भरने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। यहां से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्रों के 18 सेट दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की समीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च है। मतदान 19 अप्रैल को होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। दूसरे चरण में महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव सीटों के लिये अभ्यर्थी 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच पांच अप्रैल को होगी। नाम वापस की अंतिम तिथि आठ अप्रैल है। मतदान 26 अप्रैल को होगा।

–आईएएनएस

एसएनपी/एकेजे


Related Articles

Latest News