Monday, February 23, 2026

चीन में श्रमिक संघ के 1 लाख 84 हजार 200 स्टेशन स्थापित


बीजिंग, 15 जनवरी (आईएएनएस)। चीन में अब तक श्रमिक संघ के 1 लाख 84 हजार 200 स्टेशन स्थापित हो चुके हैं। 14 करोड़ 70 लाख कार्यकर्ताओं को इससे सुविधा मिलती है। श्रमिक संघ के स्टेशन हर दिन 32 लाख 70 हजार बाहरी कार्यकर्ताओं को सेवा देते हैं और हर साल 1 अरब लोगों को फायदा पहुंचाते हैं।

बताया जाता है कि श्रमिक संघ के स्टेशन अखिल चीन मजदूर संघ द्वारा स्थापित सेवा स्टेशन हैं।

स्वच्छता कार्यकर्ता, कूरियर, टेकआउट डिलीवरी वाले लोग, टैक्सी चालक, ऑनलाइन सवारी करने वाले चालक, ट्रक चालक और यातायात पुलिस जैसे बाहर काम करने वाले लोग स्टेशन में आराम कर सकते हैं, वाशरूम जा सकते हैं, पानी पी सकते हैं, खाना खा सकते हैं, बारिश में आश्रय ले सकते हैं, फोन चार्ज कर सकते हैं और किताब पढ़ सकते हैं।

वर्ष 2023 में अखिल चीन मजदूर संघ ने 62,500 नए स्टेशन के निर्माण के लिए 45 करोड़ युआन का निवेश किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News