हांगचो एशियाई खेलों और पैरा खेलों का कुल बाजार विकास राजस्व 5 अरब युआन से अधिक पहुंचा


बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। हांगचो एशियाई खेलों की आयोजन समिति ने गुरुवार को हांगचो एशियाई खेलों के लिए नवीन बाजारों के विकास को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

हांगचो एशियाई आयोजन समिति के बाजार विकास विभाग की उप निदेशक तू मेंगफेई के अनुसार, अब तक हांगचो एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों का कुल बाजार विकास राजस्व 5.316 अरब युआन तक पहुंच गया है।

उनमें से, 17 श्रेणियों में कुल लगभग 1,500 लाइसेंस प्राप्त उत्पाद बिक्री पर हैं, जिनमें से कई हांगचो विशेषताओं को शामिल करते हैं। एशियाई खेलों के लाइसेंस प्राप्त उत्पादों ने जनता, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को स्थानीय संस्कृति को समझने के लिए प्रेरित किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News