हमास-इजरायल हिंसा में मारे गए थाई नागरिकों की संख्या बढ़कर 18 हुई


बैंकॉक, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि हमास-इजराइल संघर्ष में मारे गए थाई नागरिकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या नौ है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने पुष्टि की है कि 11 थाई नागरिकों को भी पकड़ लिया गया है और उनका पता नहीं चल पाया है। विभिन्न स्थानों पर थाई दूतावास उनकी रिहाई का अनुरोध करने के लिए फिलिस्तीनी प्राधिकरण तक पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं।

इस बीच, थाईलैंड के विदेश मंत्री ने भी इजरायल के विदेश मंत्री से बात की है। मंत्रालय ने कहा है कि पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।

थाई विदेश मंत्री ने कहा, कम से कम 15 थाई नागरिक बुधवार को कमर्शियल फ्लाइटों से इज़रायल से घर लौटने वाले हैं। थाई सैन्य विमानों को इज़रायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली है।

सीएनएन ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि इज़राइल में लगभग 30,000 थाई कर्मचारी हैं। सोमवार तक 1,000 से अधिक थाई श्रमिकों ने निकासी में मदद का अनुरोध किया है।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News