CG Election 2023 छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी रहे। नेताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में टिकट वितरण को लेकर घंटों मंथन किया। पार्टी प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 21 सीटों पर पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
