केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुई सभा में राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच सालों में कुछ नहीं किया। केवल भ्रष्टाचार किया है। छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार का मार्ग सीधे दिल्ली तक जाता है। छत्तीसगढ़ में इसका एटीएम है। शाह ने भीड़ भरी सभा से कहा कि आप छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाइए।
