Thursday, February 19, 2026

सिख दंगों से जुड़े मामले में जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर, 3 सिखों की हुई थी हत्या


Jagdish Tytler Sikh Riots Case: सीबीआई ने शनिवार (20 मई) को 1984 के सिख विरोधी दंगों में पुल बंगश गुरुद्वारा आग मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. आरोप है कि जगदीश टाइटलर ने भीड़ को भड़काया, दंगे भड़काए, इसी भीड़ ने पुल बंगश गुरुद्वारे में आग लगाई जिसमें तीन सिख जलाकर मार दिए गए.

सीबीआई ने सेक्शन 147,148,149,153(a), 188 IPC और 109, 302, 295, and 436 समेत कई धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार बीते अप्रैल में, जगदीश टाइटलर दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हुए थे और दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित पुल बंगश गुरुद्वारा मामले के संबंध में अपनी आवाज के नमूने दिए थे.

केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) आवाज के नमूनों की जांच करेगी. प्रयोगशाला से बाहर निकलते हुए टाइटलर ने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ एक भी सबूत है तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं. सीबीआई ने मामले में कांग्रेस नेता को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन 4 दिसंबर, 2015 को जांच फिर से शुरू की थी.

पिछले कुछ वर्षों में, कांग्रेस पार्टी ने टाइटलर से खुद को दूर कर लिया था क्योंकि उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ा. गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे जिसमें हजारों लोग मारे गए थे.

 



Source link

Related Articles

Latest News