Wednesday, February 18, 2026

समीर वानखेड़े और शाहरुख खान का चौंकाने वाला चैट आया सामने, आर्यन खान को लेकर की ये बातें


Sameer Wankhede On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ ख़ान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) मामले में एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर रिश्वत मांगने का आरोप है . वहीं इस केस में अब वानखेड़े का किंग खान के साथ चैट सामने आया है. ये चैट समीर वानखेड़े ने हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका के साथ अटैच की है. चैट की बातचीत में यह बताने की कोशिश है की आर्यन के साथ कोई ग़लत नहीं हुआ है. समीर वानखेड़े ने अपने याचिका में बताया है की वरिष्ठ के आदेश के अनुसार उन्होंने केस पर काम किया. 

शाहरुख और समीर वानखेड़े के बीच क्या हुई थी चैट
समीर वानखेड़े के मुताबिक चैट में शाहरुख खान ने उन्हें मैसेज किया था. मैसेज में किंग खान ने कहा, “आपने मुझे मेरे अपने बारे में जो भी विचार और व्यक्तिगत जानकारी दी है, उसके लिए मैं आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि वह कोई ऐसा व्यक्ति बने जिस पर आपको और मुझे दोनों को गर्व हो. यह घटना उनकी लाइफ में एक अच्छा मोड़ साबित होगी, मैं वादा करता हूं, एक अच्छे तरीके से.…”

वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की है एफआईआर
बता दें कि नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले में रिश्वत लेने के आरोपों से घिरे हुए हैं. उनके खिलाफ सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है.

वानखेड़े पर क्या हैं आरोप
बता दें कि NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर आरोप है कि 3 अक्टूबर 2021 को गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज से ड्रग्स जब्ती के मामले में उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आरोपी न बनाने के एवज में कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी. इन्ही आरोपों के चलते सीबीआई ने वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ हाल ही में एफआईआर दर्ज की थी. हालांकि वानखेड़े ने हाई कोर्ट अवकाशकालीन बेंच के समक्ष दाखिल अपनी याचिका में अपील की  है कि सीबीआई में दर्ज एफआईआर के संबंध में उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए. वानखेड़े की इस याचिका पर बेंच का फैसला आना बाकी है.

ये भी पढ़ें: –इस मूवी में रीमा लागू ने निभाया था सलमान खान की सास का रोल, ओटीटी पर मौजूद फिल्म ने बनाया था बड़ा रिकॉर्ड



Source link

Related Articles

Latest News