फिल्म इंडस्ट्री में ‘गदर’ मचाने वाले सनी देओल का आज बर्थडे है। 19 अक्टूबर, 1965 को धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बड़े बेटे सनी देओल का जन्म हुआ। काम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि उनका असली नाम अजय सिंह देओल है। सनी असल में एक्टर का निकनेम है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने इसी नाम से अपनी शुरुआत करना सही समझा। सनी के स्पेशल डे पर जानेंगे ऐसे ही कुछ और रोचक बातें।
