श्रीलंका टीम का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। श्रीलंकाई टीम ने अब तक 3 मैचों में हार का सामना किया है। टीम को एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई है। इस बीच श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने एक अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने श्रीलंकाई टीम के बैटिंग ऑलराउंडर दनुष्का गुनाथिलका को लेकर एक जानकारी दी।
