शैक्षिक शक्तिशाली देश के निर्माण में तेजी लाएं : शी चिनफिंग



बीजिंग, 30 मई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने 29 मई को दोपहर बाद शैक्षिक शक्तिशाली देश के निर्माण के संदर्भ में 5वां सामूहिक अध्ययन किया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इसकी अध्यक्षता की और कहा कि शिक्षा की समृद्धि देश की समृद्धि की ओर ले जाती है, और मजबूत शिक्षा देश को मजबूत बनाती है। देश में शिक्षा के आधुनिकीकरण में तेजी लाएं, चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को व्यापक रूप से बढ़ावा देने के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि अब तक, चीन ने दुनिया में सबसे बड़ी शिक्षा प्रणाली का निर्माण किया है, और शिक्षा के आधुनिकीकरण के समग्र स्तर ने दुनिया के ऊपरी-मध्य देशों की श्रेणी में प्रवेश किया है। अनुमानों के अनुसार, चीन का वर्तमान शिक्षा शक्ति सूचकांक विश्व में 23वें स्थान पर है, यह साल 2012 की तुलना में 26 स्थान ऊपर है। इस तरह चीन सबसे तेज प्रगति करने वाला देश बन गया है। इससे यह बात पूरी तरह सिद्ध हो जाती है कि चीनी विशेषता वाली समाजवादी शिक्षा का विकास पथ बिल्कुल सही है।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि देश में लोगों के शिक्षा स्तर में निरंतर सुधार करना, मानव संसाधन विकास के स्तर में व्यापक सुधार करना और लोगों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है। शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और प्रतिभा में एक मजबूत देश के निर्माण को संगठित रूप से जोड़ना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बाहरी दुनिया के लिए शिक्षा को खोलने की रणनीति में सुधार करना चाहिए, विश्व स्तरीय शैक्षिक संसाधनों और नवीन तत्वों का प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए, ताकि चीन को मजबूत प्रभावशाली महत्वपूर्ण वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एएनएम



Source link

Related Articles

Latest News