आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल की लेकिन तीसरे मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 7 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फ्लॉप नजर आई। वनडे विश्व कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आठवीं बार जीत हासिल की।
