विधानसभा चुनाव: राष्ट्रपति मुर्मू की यात्राओं का एमपी में कितना होगा असर, धनखड़ के दौरे से गहलोत परेशान।

विधानसभा चुनाव : मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राजस्थान में जगदीप धनखड़ के विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे दौरे पर सियासत गर्माने लगी है। मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे लगातार हो रहे हैं। राष्ट्रपति बीते 10 महीने में छह बार प्रदेश में आ चुकी हैं। मुर्मू खुद कह चुकी हैं कि राष्ट्रपति बनने के बाद वे सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश आईं हैं। यहां के स्वागत को वे कभी नहीं भूल सकतीं, जबकि उपराष्ट्रपति धनखड़ बीते 13 माह में सबसे ज्यादा 16 बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। राजस्थान उपराष्ट्रपति का गृह प्रदेश है। वे मूल रूप से झुंझुनूं जिले के किठाना गांव के रहने वाले हैं।

Related Articles

Latest News