वाराणसी: सपा नेता अबू आजमी के करीबी बिल्डर साथियों पर भी आयकर का शिकंजा कसने वाला है। इनकी सूची आयकर अधिकारियों के हाथ लगी है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद टीम गठित होगी और एक साथ छापा मारा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि अबू आजमी ने मुंबई के बाद पूर्वांचल में रियल एस्टेट का तगड़ा कारोबार खड़ा किया है। अबू आजमी के समूह के साथ जुड़कर काम करने वाले बिल्डरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। कुछ अन्य करीबी हैं, जो सराफा कारोबार में निवेश किए हैं।
