ललितपुर में जलबिहार महोत्सव के दौरान शहर में भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें भगवानों की प्रतिमाएं साथ ही गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा की गई। हर साल ढोलग्यारस पर जिले के मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है और शाम को आकर्षक विमान निकाला जाता है। जलबिहार के मौके पर ललितपुर जिला पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था बनाई और शरारती तत्वों पर नजर रखी। उत्तर प्रदेश के श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

